फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुरवाई हवा ने उमस से किया बेहाल, दोपहर में हल्की बूंदाबांदी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पुरवाई हवा की वजह से वातावरण में उमस बढ़ गई है। हालांकि मंगलवार दोपहर हल्की बूंदाबांदी और फिर बादलों की वजह से कुछ राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बुधवार को हल्की बारिश का अनुमान है।
बुधवार सुबह से ही मौसम साफ था। समय के साथ उमस बढ़ती गई। इसकी वजह से शहरवासी गर्मी से बेहाल थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कांशीराम नगर, सोनकपुर पुल, किला और रामगंगा विहार क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान धूप भी खिल रही थी, पर कुछ देर बाद बादल छाए और ठंडी हवा बहने लगी। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वातावरण में सुबह नमी 70 फीसदी रही और शाम की नमी 55 फीसदी दर्ज की गई। पूरब दिशा से पश्चिम दिशा में हवा की गति दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को एक से दो मिलीमीटर बारिश का अनुमान है। इस स्तर की बारिश में कहीं बूंदाबांदी होती है और कहीं बादल ही छाए रह जाते हैं। जमीन पर गर्मी होने की वजह से वाष्पीकरण बहुत ज्यादा हो रहा है। 28 जून के बाद जब 25 से 30 मिलीमीटर बारिश होगी, तब जाकर जमीन ठंडी हो पाएगी। हालांकि अभी उमस रह सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें