मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला ने पति से विवाद होने के बाद जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का परिवार सिविल लाइंस के क्षेत्र आदर्श कॉलोनी में रहता है। पति-पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसके चलते शुक्रवार को फिर से झगड़ा शुरू हो गया, जिसके बाद महिला ने जहर खा लिया। महिला ने घर में उल्टियां कीं तो परिजनों के होश उड़ गए। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी सहंसवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो