फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मिठाई खिलाकर महिला अधिवक्ता को किया बेहोश, नकदी जेवर लेकर मां-बेटे फरार

Sat, 11 Mar 2023 07:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

आरोप है कि मां-बेटे ने बैग से मिठाई निकालकर अधिवक्ता को खिला दी। मिठाई खाने के बाद अधिवक्ता बेहोश हो गईं। कुछ देर बाद होश आया तो आरोपी मां-बेटे कमरे से जा चुके थे। इसके अलावा महिला अधिवक्ता के कमरे से नकदी और जेवर भी गायब थे।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के नागफनी थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला अधिवक्ता ने मां-बेटे पर मिठाई खिलाकर बेहोश करने और कमरे से नकदी व जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से भोजपुर थानाक्षेत्र के श्यामपुर हादीपुर निवासी अधिवक्ता कस्तूरी नागफनी क्षेत्र में रहती हैं। उन्होंने अपने मूलरूप गांव श्यामपुर हादीपुर निवासी सुमित्रा और उसके बेटे सूरज और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने जमीन और रुपये हड़पने के मामले में सुमित्रा और उसके बेटे सूरज की शिकायत पुलिस से की थी। इसके बाद से मां बेटे उन पर समझौते के लिए दबाव बना रहे थे।

महिला अधिवक्ता ने बताया कि 10 फरवरी की शाम वह कचहरी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में मां बेटे मिल गए। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। उन्होंने कस्तुरी से कहा कि हम समझौता करने को तैयार हैं। वह बातचीत करने के बहाने महिला अधिवक्ता के कमरे पर आ गए। आरोप लगाया कि यहां सुमित्र ने बैग से मिठाई निकालकर अधिवक्ता को खिला दी। मिठाई खाने के बाद अधिवक्ता बेहोश हो गईं। कुछ देर बाद होश आया तो आरोपी मां बेटे कमरे से जा चुके थे।
विज्ञापन


इसके अलावा महिला अधिवक्ता के कमरे से नकदी और जेवर भी गायब थे। नागफनी थाना प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें