फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, 25 मजदूर घायल

Sat, 11 Mar 2023 06:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अलीगंज दलपतपुर मार्ग से पिकअप वाहन दलपतपुर में पहुंचा। फ्लाईओवर के अंडरपास से निकल कर सर्विस रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान रामपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मूंढापांडे थानाक्षेत्र के दलपतपुर में सर्विस रोड पर ट्रक और पिकअप वाहन में टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप सवार 25 मजदूर घायल हो गए। घायलों को मूंढापांडे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रामपुर जनपद के बादली टांडा थानाक्षेत्र के मनिहारी निवासी मजदूर संभल स्थित कोल्ड स्टोर में काम करते हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर संभल जा रहे थे। अलीगंज दलपतपुर मार्ग से पिकअप वाहन दलपतपुर में पहुंचा। फ्लाईओवर के अंडरपास से निकल कर सर्विस रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान रामपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। इस हादसे पिकअप वाहन सवार 25 मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल भिजवा दिया।
  
मुतीम, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद रिजवान, असलम, फईम, राजेंद्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया जबकि अन्य घायल प्राथमिक उपचार कराने के बाद चले गए। मूंढापांडे थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें