ठाकुरद्वारा। एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर कई बार गर्भपात कराने और दुर्घटना कराकर गंभीर घायल कराने का आरोप लगाया है। गांव निवासी महिला ने पुलिस को रविवार को शिकायत पत्र देकर कहा कि जमीन के विवाद में उसके भाई की हत्या कर दी गई थी। जिसमें आरोपियों को उम्र कैद की सजा हुई थी। आरोप है कि उसकी मदद करने वाले गांव के व्यक्ति ने उसके साथ जबरन निकाह कर लिया। फिर उसे अपने घर से यह कह कर भेज दिया कि वह उसके लिए मकान बनवा रहा है। उसके बाद उसे ले जाएगा। पर वह नहीं ले गया। उसका बार-बार गर्भपात कराता रहा। उसने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि उन्हें अभी इस मामले की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी