फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी मेरठ निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में दहेज के लिए परेशान किया गया। कई बार समझाने के बाद भी पति और ससुराल वालों के व्यवहार में बदलाव नहीं किया। आरोप है कि एक दिन महिला अपने कमरे में अकेली थी। इसी दौरान वहां जेठ पहुंच गए और उसने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। महिला ने इस मामले की शिकायत अपने पति व अन्य ससुराल वालों से की तो उनहोंने भी उनके साथ मारपीट की। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने इस मामले में मझोला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें