ठाकुरद्वारा। मोबाइल पर बात करने से नाराज पति सहित ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
कोतवाली के शहबाजपुर कला निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मोबाइल पर अपने मायके वालों से बात कर रही थी। तभी उसके पति ने परिजनों के साथ आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान पति व अन्य ससुराल वालों ने उसके गहने आदि छीन कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी।