मुरादाबाद। महानगर में बिना फायर एनओसी के कई होटल और रेस्टारेंट चल रहे हैं। कुछ जगह तो लोगों ने अपने घरों में ही होटल खोल लिए हैं। जहां कोई दुघर्टना हो जाए तो दकमल विभाग की गाड़ी भी नहीं पहुंच सकेगी।
मुरादाबाद में छोटे बड़े पांच सौ से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट हैं। फायर विभाग की ओर से मात्र होटलों को भी एनओसी जारी है। बाकी होटल और रेंटोरेंट नियम कानून तोड़कर चल रहे हैं। शहर की घनी आबादी और गली मोहल्लों में भी होटल और रेस्टोरेंट खोल रखे हैं। जहां कोई दुर्घटना होने पर यहां ठहरे लोगों को बचाना मुश्किल हो जाए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार कहा कहना है कि आठ- दस होटलों ने एनओसी ले रखी है। चेकिंग अभियान चलाकर सभी रेस्टोरेंट और होटलों को चेक किया जाए। जिन होटल और रेस्टोरेंट के पास एसओसी नहीं होगी और आग बुझाने के उपकरण नहीं होंगे। उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।