फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीके कालेज में बिना मेरिट के आज से प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र की प्रक्रिया चल रही है। इसी के तहत केजीके कालेज में सोमवार से प्रवेश शुरू हो जाएंगे, जबकि हिंदू कालेज में दो सितंबर को मेरिट जारी होगी।
विज्ञापन

केजीके कालेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. योेगेंद्र सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष बीए में पंजीकरण सीटों से अधिक हैं। इसके कारण बीए की सोमवार को मेरिट जारी की जाएगी, जबकि बीएससी, बीकॉम में पंजीकरण कराने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए अर्ह माना गया है। इसलिए सोमवार से यह विद्यार्थी सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होंगे। विद्यार्थी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराकर आनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करेंगे। विद्यार्थियों को मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य है। साथ ही शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। प्रवेश सूची कालेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
वहीं, हिंदू कालेज के प्राचार्य डॉ. बीबी सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार के लॉकडाउन की वजह से बहुत से विद्यार्थी कालेज की वेबसाइट पर आवेदन करने से छूट गए थे। इसके लिए विश्वविद्यालय से एक दिन की अनुमति देने की मांग की थी, जिसे विश्वविद्यालय ने मान लिया है। अब विद्यार्थी 31 सितंबर तक कालेज की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की दो सितंबर को मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद तीन सितंबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें