ठाकुरद्वारा। एसआईआर कार्य की प्रगति के संबंध में बृहस्पतिवार को एसडीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें सपा के प्रतिनिधि नवीन कुमार यादव ने मामला उठाया कि बूथ संख्या 431 जाहिदपुर की बीएलओ रिंकू यादव ठीक से काम नहीं कर रही हैं। टालमटोल करती हैं।
एसडीएम ने बताया कि इस लापरवाही पर बीएलओ का वेतन रोक दिया गया है। बसपा के प्रतिनिधि शिवलाल सिंह सागर ने सुरजननगर में महिला बीएलओ पर मतदाता बनने के लिए नए फॉर्म जमा न करने का आरोप लगाया।
बूथ संख्या 402 की भी शिकायत की गई। एसडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गई समस्याओं का जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वहीं उन्होंने बताया कि यदि कोई मतदाता बीएलओ के पास आने में सक्षम नहीं है तो वह अपने परिवार के किसी को प्रतिनिधि के रूप में उसके दावे और फॉर्म जमा करने की अनुमति देकर भेज सकता है। उन्होंने कहा कि बाहर से ससुराल में आई महिला अपने मायके का परिवार रजिस्टर वोट बनवाने में प्रस्तुत कर सकती हैं। उन्होंने मतदाता बनने का सबसे अच्छा विकल्प साबित करने के लिए 2003 की मतदाता सूची को बताया। मौके पर समाजवादी पार्टी के नवीन कुमार यादव, बसपा के डॉ आरपी सिंह और शिवलाल सिंह, भाजपा के पवन और कांग्रेस के अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।