फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कोहरे की दस्तक के साथ बढ़ी ठिठुरन, गाड़ियों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सर्द हवाओं के बीच बृहस्पतिवार की सुबह शहरवासियों ने इस सीजन के पहले कोहरे का सामना किया। आधी रात के बाद शुरू हुई धुंध सुबह होते-होते घने कोहरे में बदल गई जिसने शहर के अंदरूनी इलाकों से लेकर हाईवे और ग्रामीण सड़कों तक अपनी चादर फैला दी। पहली बार छाए इस कोहरे ने ठिठुरन भी काफी बढ़ा दी और लोगों को गर्म कपड़ों में घरों से निकलना पड़ा। सुबह पांच बजे के बाद दृश्यता बेहद कम हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली रोड, कांठ रोड, बाईपास, पाकबड़ा और बिलारी-कुंदरकी की ओर जाने वाले अधिकांश मार्गों पर वाहन रफ्तार नहीं पकड़ पाए। उन्हें गाड़ी की हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर सावधानी से गुजरना पड़ा। कोहरे की चादर गली-मोहल्लों में भी छाई रही। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड ज्यादा महसूस हुई। कई बच्चों ने सिर से पैर तक ऊनी कपड़े पहने। राहगीरों ने कहा कि बुधवार की शाम से ही ठंडी हवा चल रही थी और रात होते-होते मौसम पूरी तरह से बदल गया।
करीब दस बजे के बाद हल्की धूप निकलने पर लोगों को कुछ राहत मिली और दृश्यता में सुधार हुआ। इसके बाद यातायात भी सामान्य गति से चलने लगा। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट और कोहरे की दस्तक से आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

अचानक बढ़ी ठंड का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखा। नियमित सुबह की सैर करने वाले लोगों ने अपने समय में बदलाव किया और शाम के समय भी सड़कों पर आम दिनों के मुकाबले जल्दी सन्नाटा पसर गया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि यह मौसम सभी फसलों के लिए लाभकारी है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह खेतों में हल्की सिंचाई करें। साथ ही उन्होंने पशुपालकों को भी सलाह दी है कि ठंड से जानवरों को ठंड से बचाने के लिए उपाय जरूर करें।
00

- अगले पांच दिनों का अनुमानित तापमान
तारीख - अधिकतम - न्यूनतम
13 दिसंबर - 24 - 9
14 दिसंबर - 24 - 10
15 दिसंबर - 25 - 10
16 दिसंबर - 24 - 11
17 दिसंबर - 23 - 11
00


- डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह
मुरादाबाद। फिजिशियन डॉ. सौभाग्य मिश्रा ने ठंड और कोहरे के मौसम में लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उनका कहना है कि मौसम बदलने से सर्दी-जुकाम, खांसी, अस्थमा और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए लोगों को सिर, कान और पैर अच्छी तरह ढककर बाहर निकलना चाहिए। अस्थमा व सांस के मरीज सुबह विशेष तौर पर अपना ध्यान रखें और बाहर निकलने से बचें। बुजुर्ग और बच्चे भी अनावश्यक बाहर न निकलें। रात के समय बेहद ठंडे या खुले वातावरण में लंबे समय तक न रुकें। ब्यूरो
00

- सर्दी से बचने के लिए की अलाव की व्यवस्था
मुरादाबाद। ठंड बढ़ने पर बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम भी सक्रिय हो गई। महापौर विनोद अग्रवाल के मुताबिक दोनों बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई। यहां लोग आग सेंकते हुए भी नजर आए। महापौर ने बताया कि दो दिनों के भीतर शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके लिए विशेष टीम का गठन भी कर दिया गया है। साथ ही इसकी मॉनीटरिंग भी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें