फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनसुलझे केसों की समीक्षा कर करेंगे खुलासे का हर संभव प्रयास: एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नवागत एसएसपी पवन कुमार ने कहा कि जनपद के पुराने और अनसुलझे केसों की समीक्षा की जाएगी। संबंधित केसों के विवेचक, थाना प्रभारी और सीओ से भी पूछा जाएगा कि इन केसों में तफ्तीश कहां तक पहुंची और अब तक खुलासे क्यों नहीं हुए। हरसंभव प्रयास रहेगा कि घटनाओं का शत प्रतिशत खुलासा किया जाए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह ऐसा माहौल तैयार करेंगे कि पुलिस को देखकर आम नागरिक के चेहरे पर मुस्कान आए। पुलिस का खौफ केवल अपराधियों में दिखना चाहिए।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर पुलिस लाइन में एसएसपी पवन कुमार ने पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने अपना परिचय देते हए बताया कि वह मूलरूप से राजस्थान निवासी हैं और 2009 बैच के आईपीएस अफसर हैं। 2010 में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह आगरा में अंडर ट्रेनी एएसपी रहे थे। इसके अलावा वे उत्तर प्रदेश के छह अलग अलग जनपदों में पुलिस कप्तान भी रह चुके हैं। इसके बाद वह केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर चले गए थे। करीब चार साल तक वह नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद में तैनात रहे। केंद्रीय प्रति नियुक्ति से लौटने के बाद शासन ने मुरादाबाद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण पर फोकस रहेगा। इसके अलावा अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। लोगों की शिकायतें थाने और चौकी स्तर पर ही निस्तारित हों। इसके लिए सभी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। शहर में लगने वाले जाम की समस्या खत्म कराने और ट्रैफिक नियमों का पालन कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार कतई बर्दाशत नहीं किया जाएगा। शिकायतों मिलने पर जांच कराकर पुलिस कर्मियों को भी दंडित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है। उन केसों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद नए सिरे से तफ्तीश की जाएगी और खुलासे के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद, एसपी देहात अशोक कुमार, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, एएसपी अनिल कुमार और सीओ इंदु सिद्धार्थ भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें