फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खेत में मिले जंगली जानवर के बच्चे

Mon, 22 Sep 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
गांव दुल्हापुर पट्टी चौहान में जंगल में मिले जंगली जानवर के बच्चे
विज्ञापन
सुरजन नगर। चौकी क्षेत्र दुल्हापुर पट्टी चौहान के जंगल में मुकेश कुमार के खेत में ग्रामीणों के अनुसार दो तेंदुए के बच्चे मिले। ग्रामीण उनका फोटो लेकर गांव में आ गए और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के पहुंचने पर बच्चे वहां नहीं थे ।
विज्ञापन

रविवार को कपिल कुमार और अरविंद चारा लेने खेत पर जा रहे थे तभी उन्हें गन्ने के खेत में जंगली जानवर के दो नवजात बच्चे दिखाई दिए वह मोबाइल में फोटो लेकर भागकर गांव में आ गए और ग्रामीणों को जंगल में तेंदुए के बच्चे होने की जानकारी दी और वन विभाग को सूचना दे दी। जंगल में तेंदुए के बच्चों की सूचना पर ग्रामीण खेत के किनारे पर पहुंच गए और वन विभाग की टीम आने पर गन्ने के खेत में गए। जहां पर किसानों ने बच्चों को देखा था वहां पर बच्चे नहीं थे ग्रामीण व वन विभाग ने गन्ने के खेत में इधर-उधर उनकी तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। मौके पर पहुंचे किसान महिपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, बृजेश कुमार सोलीन सिंह, नरेश कुमार, मुकेश कुमार व ग्राम प्रधान वेद प्रकाश सिंह का कहना है यहां पर आठ दिन से तेंदुआ दिखाई दे रहा है ये बच्चे तेंदुए के ही हैं इन बच्चों को उनकी मां उठाकर आसपास ही किसी दूसरे स्थान पर ले गई है। उन्होंने वन विभाग से खेत पर पिंजरा लगाने की मांग की। वन विभाग के दरोगा पीयूष जोशी का कहना है जो फोटो बच्चों के हैं वे बच्चे जंगली बिल्ली के है तेंदुए के नहीं। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले खेत में ने जाने को कहा।

गांव दुल्हापुर पट्टी चौहान में जंगल में मिले जंगली जानवर के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें