फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पत्नी को कमरे में बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने 151 में किया पति का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के आजाद नगर में एक महिला को उसके पति ने कमरे में बांधकर पिटाई की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार तो किया लेकिन उसका केवल 151 में ही चालान कर दिया। महिला को गंभीर चोटें आईं और वह अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता के भाई ने इस मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत की है।
मुगलपुरा निवासी जरका सुहेल की शादी फरवरी 2023 में मझोला के आजाद नगर निवासी सुहेल के साथ हुई थी। सुहेल रेलवे में कार्यरत है। जरका का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे थे। कई बार मारपीट की। मायके वालों के समझाने के बाद ही पति और ससुराल वालों ने उसे तंग करना बंद नहीं किया। 18 जून की रात पीड़िता अपने मायके से ससुराल चली गई थी। आरोप है कि तब पति ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता अपने कमरे में चली गई थी। 19 जून की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह नमाज पढ़ने के बाद अपने बेड पर लेटी थी। आरोप है कि इसी दौरान पति आया और गला दबाने लगा। महिला के विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। पीड़िता अपनी जान बचा कर वहां से भाग निकली। इसके बाद उसने राहगीरों से मोबाइल लेकर 112 पर कॉल की पुलिस को घटना की जानकारी दी और फिर अपने मायके वाले बुला लिए। मायके वालों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। पीड़िता के भाई का आरोप है कि उसकी बहन की हालत गंभीर है लेकिन पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है। आरोपी पति का सिर्फ 151 में ही चालान किया है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि इस मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें