सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा में पत्नी ने तलाक मांगा तो पति ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पत्नी मायके में रह रही थी और तलाक न देने पर जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। जिससे दुखी होकर युवक ने अपनी जान देने की ठान ली। युवक द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से परिवार में चीख पुकार मच गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। काजीपुरा निवासी कामिल (23) पुत्र इस्तहाक की शादी दो साल पहले चक्कर की मिलक निवासी शमा परवीन पुत्री बब्बे से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। इसके बाद शमा अपने मायके चली गई थी।
उसने पति पर भी दबाव बनाया कि वह मायके में ही किराये का मकान लेकर रहे। दो माह तक वह पत्नी के मायके में रहा। लेकिन पत्नी के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह अपने घर चला गया था। सवा माह पहले कामिल की पत्नी को एक बेटा हुआ था। कामिल ने समा से घर चलने के लिए कहा।
मगर पत्नी गांव जाने के लिए तैयार नहीं थी। कामिल की मां हाजरा और भाई आरिफ ने बताया कि शमा तलाक देने के लिए दबाव बना रही थी। उसने महिला थाने में शिकायत कर दी थी। तलाक और बीस हजार रुपये की। शनिवार को पुलिस ने उसे थाने बुलया था। पुलिस वालों ने भी धमकाया था कि वह तलाक दे दे।
वरना उसे जेल जाना पड़ेगा। थाने से जाने के बाद से ही कामिल दुखी था। रविवार को परिवार के लोग बाहर गए। इसके बाद उसने पत्नी को फोन किया और उसे से घर आने के लिए कहा। लेकिन उसने इंकार कर किया। इसके बाद उसने पत्नी के दुपट्टे को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।