फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बेटियों के सामने पत्नी को गोली से उड़ाया, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। नगर के मोहल्ला नूरुल्ला में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पति ने दो बेटियों के सामने ही पत्नी अंजुम (30) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय महिला अपनी बेटियों के साथ छत पर सो रही थी। हत्यारोपी सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे थे। महिला अपने पति से अलग रही रही थी और उसने देवर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति व देवर समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के लाला टीकर निवासी अली हसन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अंजुम का निकाह रामपुर जिले के केमरी निवासी शादाब के साथ किया था। शादाब से अंजुम के दो बेटियां हुईं। तीन साल पहले दंपती के बीच विवाद होने के कारण तलाक हो गया था। दो साल पहले अंजुम ने कुंदरकी के नूरुल्ला निवासी हफीज के साथ निकाह कर लिया था, लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव रहने लगा।
अंजुम के साथ हाफिज के भाई खालिद ने मारपीट की थी। इस मामले में अंजुम ने केस दर्ज करा दिया था। इसके बाद अंजुम हफीज को छोड़कर अपनी दो बेटियों के साथ कुंदरकी में राजकीय कन्या इंटर काॅलेज के पास एक मकान में रहने लगी थी। बुधवार रात अंजुम अपनी दोनों बेटियों इंशा (7) और माही (5) के साथ छत पर सोई थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हाफिज, अपने भाई खालिद और दोस्त फैसल के साथ मकान की पिछली दीवार पर सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंच गया। मच्छरदानी में सो रही अंजुम के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला के चीखने पर उसकी बेटियां भी जाग गईं। आरोपी खालिद, फैसल ने अंजुम को पकड़ लिया और हाफिज ने सिर के ऊपर तमंचा सटाकर गोली मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम बुला ली। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें