फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब... मुझे न्याय चाहिए: हेड कांस्टेबल की पत्नी की ASP से गुहार, पति और उसकी प्रेमिका से बताया जान का खतरा

Fri, 17 May 2024 09:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी

सार

उत्तर प्रदेश के चंदौसी में हेड कांस्टेबल की पत्नी ने एएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि उसका पति और उसकी तथाकथित प्रेमिका उसे जान से मारने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में तैनात हेड कांस्टेबल की पत्नी ने अपने पति और उसकी तथाकथित प्रेमिका से जान को खतरा बताया है। पुलिस उपाधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


चंदौसी के ओपीजीएम स्कूल के निकट रहने वाली अनीता यादव ने बताया कि उसका पति हेड कांस्टेबल के पद पर पुलिस विभाग में है। वर्तमान में उसकी तैनाती बिजनौर जनपद में है। उसके पति के अवैध संबंध बदायूं जनपद के एक गांव की महिला से चल रहा है। वह उसे अपनी पत्नी बताता है, जबकि उसके पति ने अभी तक तलाक नहीं लिया है। 

आरोपी बच्चों के पालन पोषण और घर के खर्चे के लिए भी कोई पैसा नहीं देता है। आरोप है कि उसने अपने पति को दो महीने पहले उसी महिला के साथ चंदौसी के शक्तिनगर वाले आवास पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। जिसकी शिकायत उसने चंदौसी कोतवाली समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता का कहना है उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। मानसिक रूप से सभी परेशान रहते हैं। आरोप है कि उसका पति और उसकी तथाकथित प्रेमिका उसे जान से मारने की धमकी दे रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें