फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा पैदा नहीं होने पर पत्नी को जलाकर मार डाला

Sat, 26 Dec 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा नहीं होने पर पत्नी को जलाकर मारने के आरोपी पॉलिश कारीगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। आग की लपटों में झुलसी महिला की गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन



मरने से पहले उसने पुलिस और मजिस्ट्रेट को बयान दिया था कि पति और ससुराल वालों ने उसके ऊपर तेल उड़ेलकर उसमें आग लगा दी थी। महिला के मायके वालों का आरोप है कि पुलिस ने हत्या के मामले को गैर इरादतन हत्या में दर्ज किया है। बाकी दो आरोपियों के नाम हटा देने के आरोप भी सिविल लाइन पुलिस पर हैं।


सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नया गांव निवासी त्रिवेणी को बुधवार देर रात झुलसी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान त्रिवेणी पत्नी जागन सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में त्रिवेणी के भाई दुर्गादास सैनी पुत्र रामस्वरूप सैनी निवासी कुंदनपुर मझोला ने सिविल लाइन थाने में त्रिवेणी में पति जागन पुत्र कलुआ और उसके भाइयों गजेंद्र व सुभाष के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी।
विज्ञापन



सिविल लाइन पुलिस ने जागन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। महिला के मायके वालों का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमे से गजेंद्र और सुभाष के नाम उड़ा दिए हैं। मुकदमे को भी हत्या में दर्ज करने के बजाए गैर इरादतन हत्या में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें