फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: निकाह के बाद पता चला पति का पाकिस्तानी प्यार, अब तकरार

Sun, 04 Aug 2019 03:22 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
निकाह - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

बरेली निवासी इंजीनियर ने पहले पाकिस्तान की युवती से निकाह किया। जब वो पाकिस्तान वापस चली गई तो मुरादाबाद की युवती से शादी कर ली। अब तीसरी के चक्कर में इंजीनियर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पत्नी ने महिला थाने और नारी उत्थान केंद्र में शिकायती पत्र देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती का निकाह आठ जुलाई 2017 को बरेली निवासी  इंजीनियर के साथ हुआ था। इंजीनियर नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले तक पति के साथ नोएडा में ही रह रही थी। उसने यहां एक बेटे को भी जन्म दिया था। युवती ने पुलिस को बताया कि उसे निकाह के बाद ही पता चला कि उसके पति ने पहले पाकिस्तान की एक युवती से निकाह किया था। पाकिस्तान की युवती बरेली में अपने रिश्तेदार के घर आई थी। यहां ही दोनों का निकाह हुआ था, लेकिन उसे बरेली मेें रहने की अनुमति नहीं मिल पाई थी। इसके बाद युवती वापस पाकिस्तान चली गई थी।

अब इंजीनियर के पास तीसरी युवती आने लगी। शुरुआत में पति ने पत्नी को बताया कि वह उसके दफ्तर में ही काम करती है। वह दफ्तर के कार्य के सिलसिले में उसके पास आई थी, लेकिन वह बार बार घर आने लगी। पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति ने उल्टा उसे ही घर से निकाल दिया और तलाक की धमकी दे डाली। पीड़िता अपने बच्चे को लेकर मुरादाबाद अपने मायके आई थी।
विज्ञापन


नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी संध्या रावत ने युवती का शिकायती पत्र मिला है। उसके पति को बुलाया गया है। दोनों पक्षों से वार्ता की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बस में पसंद की थी युवती

युवती ने पुलिस को बताया कि वह एमसीए है। वह पासपोर्ट बनवाने के लिए बरेली गई थी। वहां से घर लौट रही थी। बस में उसके पति के मां बाप परिवार के अन्य परिजन भी बैठे थे। वह पति की शादी के लिए लड़की पसंद करने जा रहे थे। बातचीत में उन्होंने युवती पसंद कर ली। कुछ दिन बाद ही वह युवती के घर रिश्ता लेकर पहुंच गए थे। इसके बाद दोनों परिवारों ने शादी की तारीख तय कर दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें