फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पत्नी ने रचा पति की हत्या का खौफनाक प्लान...नहर में डुबोकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक पत्नी ने अपने पति की हत्या का बड़ा ही खौफनाक प्लान रचा। महिला ने रात में अपने प्रेमी (ननदोई) को पूरा प्लान बताया। कहा कि शराब पिलाकर नहर में फेंक देंगे तो लगेगा कि वह नशे की स्थिति में नहर में गिरा होगा और डूबकर मर गया। किया भी ऐसा ही। पहले अख्तर अली को शराब पिलाई गई और फिर नहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी ननदोई समेत चार को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि गोधी निवासी अख्तर अली (45) 27 जनवरी की सुबह दुकान का सामान लेने रामपुर दोराहा गया था लेकिन वापस नहीं आया। 30 जनवरी की शाम अख्तर अली का शव सिरसवां गौड़ के पास नहर में मिला था। इस मामले में अख्तर अली के भाई अफसर अली ने अपनी भाभी समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने शबीना, गांव ही रहने वाले उसके प्रेमी अल्ताफ, अल्ताफ के दो दोस्त रंजीत और सतपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अल्ताफ ने बताया कि अख्तर अली उसका सगा साला था। अख्तर अली की गैरमौजूदगी में वह उसके घर में आता था। इसी बीच शबीना और अल्ताफ के बीच संबंध हो गए थे। इसकी भनक लगने पर अख्तर अली विरोध करने लगा। इसके बाद अल्ताफ ने अपने साथी रंजीत और सतपाल के साथ मिलकर अख्तर की हत्या कर दी और फिर घर आ गए थे। मंगलवार की शाम पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
-
इस तरह दिया वारदात को अंजाम
मुरादाबाद। 35 वर्षीय शबीना के अपने 60 वर्षीय ननदोई अल्ताफ से प्रेम संबंध थे। पति ने दोनों के मिलने जुलने पर पाबंदी लगाने की कोशिश की तो पत्नी ने ही अल्ताफ को मजबूर किया कि वह मेरे पति की हत्या कर दे। बाकायदा प्लान बनाया। शबीना ने कहा था कि पहले उसके पति को शराब पिलाएं और फिर नहर में फेंक दें। 27 जनवरी को जैसे की अख्तर घर से दुकान का सामान लेने के लिए निकला। शबाना ने इसकी जानकारी अपने ननदोई को दे दी। इसके बाद अल्ताफ ने अपने दामाद से उसकी कार यह कहकर ले ली कि वह अस्पताल में किसी मरीज को देखने जा रहा था है। इसके बाद उसने अपने साथी रंजीत और सतपाल को भी कार में ही बैठा लिया। रात में उसने अपने साले अख्तर को कार में बैठा लिया और रास्ते में उसे शराब पिलाई और फिर तीनों ने अख्तर को कार से उतारकर नहर में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन


हत्यारोपी के चार बेटे दुबई में करते हैं नौकरी
मुरादाबाद। अल्ताफ और उसके साले के परिवार एक ही गांव गोधी में रहते हैं। दोनों के घर भी आमने सामने ही हैं। अल्ताफ के चार बेटे दुबई में नौकरी करते हैं। अल्ताफ गांव में ही रहता है। पांच माह पहले तक अख्तर कपड़े की फेरी करता था लेकिन पत्नी की हरकतों की वजह से उसने बाहर जाना बंद कर दिया और परचून की दुकान खोल ली थी ताकी पत्नी पर नजर रख सके लेकिन पत्नी ने ऐसी खौफनाक साजिश रची। जिसमें अख्तर को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें