फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने कराई से कराई थी पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर के बीजना गांव में मजदूर रमेश की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी से कराई थी। सोमवार को पुलिस ने प्रेमी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि पत्नी के कहने पर ही प्रेमी ने साजिश रचकर अपने साथियों के साथ मिलकर पहले रमेश को शराब पिलाई इसके बाद उसकी हत्या कर जंगल में शव फेंक दिया था।
विज्ञापन

एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने सोमवार दोपहर पुलिस लाइन में हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि भोजपुर थानाक्षेत्र के बीजना गांव निवासी रमेश (30) 24 मई की शाम से लापता था। 28 मई (शनिवार) की सुबह पड़ोसी गांव चकबेगमपुर निवासी ओमप्रकाश के खेत में रमेश का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। रमेश के भाई राधेश्याम की तहरीर पर गांव के ही रिंकू, चुस्की उर्फ बिंटू और मनोज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। एसएसपी ने तीनों की गिरफ्तारी पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सोमवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रमेश की पत्नी सीमा के चुस्की उर्फ बिंटू से करीब एक साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। रमेश को भी इसकी भनक लग चुकी थी। जिसे लेकर रमेश सीमा से मारपीट करता था। पुलिस का दावा है कि एक दिन सीमा ने अपने प्रेमी से कहा था कि वह रमेश की हत्या कर दे। इसके बाद हम दोनों मुरादाबाद में साथ रहेंगे। प्रेमिका के उकसाने पर चुस्की उर्फ बिंटू रमेश की हत्या के लिए तैयार हो गया था। चुस्की उर्फ बिन्टू ने रमेश की हत्या के लिए अपने गांव के दो दोस्त रिंकू और मनोज को तैयार किया। घटना वाले दिन रिंकू के जरिये रमेश को शराब पिलाने के बहाने चकबेगमपुर बुलाया गया। इसी दौरान चुस्की उर्फ बिंटू और मनोज भी आ गए। चारों ने जंगल में बैठ कर शराब पी। नशा होने पर तीनों ने मिलकर रमेश की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसकी लाश ओम प्रकाश के खेत में फेंक दी और फरार हो गए थे। एसपी देहात ने बताया कि केस में रमेश की पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सोमवार शाम अदालत में पेश किया गया, जहां से भी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें