फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का ख्याल रखना अन्नू...बोलकर छत से कूद पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीएमयू स्थित कोविड 19 अस्पताल की छठवीं मंजिल से कूद कर जान देेने वाले बैंक प्रबंधक राजेश कुमार ने गुरुवार शाम छह बजे अपने मकान मालिक सुधीर शर्मा से फोन पर बात की थी। उन्हाेंने मकान मालिक से कहा था कि मेरी पत्नी और बच्चाें का ख्याल रखना। करीब एक घंटे बाद सात बजे पत्नी व बच्चाें से भी फोन पर लंबी बातचीत की थी। प्रबंधक ने पत्नी अन्नू से कहा था कि अब सेहत में सुधार हो रहा है। बेटे सक्षम और बेटी पीहू का ख्याल रखना। मैं ठीक होकर जल्द आ जाऊंगा।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के पटना निवासी राजेश कुमार यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक की बिलारी शाखा में प्रबंधक के पद पर तैनात थे। वह पत्नी अन्नू और बारह वर्षीय बेटे सक्षम और आठ वर्षीय बेटी पीहू को साथ लेकर रामगंगा विहार की चंद्रशेखर आजाद कालोनी में सुधीर शर्मा के मकान में किराये पर रहते थे। सुधीर शर्मा भी यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक की नूरपुर शाखा में प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। सुधीर शर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम करीब छह बजे राजेश कुमार की कॉल आई थी। हम दोनों के बीच काफी देर बातचीत हुई। राजेश कुमार बार बार बोल रहे थे कि उनकी पत्नी और बच्चों का ख्याल रखना। मैं भी पहले से बेहतर हूं। जल्द ठीक होकर आ जाऊंगा। तब सुधीर शर्मा ने कहा था कि आप चिंता न करें। बच्चों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। राजेश कुमार की पत्नी अन्नू ने बताया कि सात बजे फोन पर बात हुई थी। रोज की तरह ही बातचीत हुई थी। ये बोल रहे थे कि अपना और बच्चों का ख्याल रखना। बेटे सक्षम और बेटी पीहू से भी बात की थी। पत्नी अन्नू ने बताया कि वह परेशान नहीं लग रहे थे। बच्चों और मुझे बार बार समझा रहे थे कि अपना ख्याल रखना। अचानक क्या हो गया कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
---------
तीन साल से सुधीर शर्मा के मकान में रहा प्रबंधक का परिवार
मुरादाबाद। मकान मालिक सुधीर शर्मा ने बताया कि राजेश कुमार तीन साल पहले यहां मुरादाबाद में तैनात हुए थे। तब से ही वह पत्नी और बच्चों को लेकर मुरादाबाद में रह रहे थे। सुधीर शर्मा का परिवार मकान की पहली मंजिल पर रहता है। जबकि राजेश कुमार का परिवार भूतल पर रहता है।
विज्ञापन

--------
परिवार की चिंता और बैचेनी बढ़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए थे
मुरादाबाद। प्रबंधक राजेश कुमार एक सप्ताह तक होम क्वारंटीन रहे थे। शुरुआत के दिनों में उनकी सेहत में सुधार हुआ, लेकिन बाद में उन्हें बेचैनी बढ़ने लगी थी। उन्हें ये भी चिंता थी कि कहीं उनकी पत्नी और बच्चे संक्रमित न हो जाएं। बेचैनी बढ़ने पर ही राजेश कुमार अस्पताल में भर्ती हुए थे।
---------
घर ढूंढने में जुटी रही दो थानों की पुलिस
मुरादाबाद। राजेश कुमार के परिवार को ढूंढने में दो थानाें की पुलिस लगी रही है। इसके बाद भी घर नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद उनके बैंक अफसर और कर्मचारियाें से पुलिस से संपर्क किया। यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक के अधिकारी रामगंगा विहार पहुंचे और उनके जरिये पुलिस राजेश के घर तक पहुंच पाई। इसके बाद ही परिवार को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें