फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पत्नी ने पति की गर्दन पकड़ सरेआम पीटा, सड़क पर लोगों को लगा मजमा, बोली- बच्चों को छोड़कर भाग रहा था

Mon, 25 Aug 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)

सार

डींगरपुर रोड पर एक महिला ने पति को बीच सड़क पर जमकर पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला का आरोप है कि पति उसे और बच्चों को छोड़कर भाग रहा था। पुलिस का कहना है कि घटना की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में पत्नी ने पति को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डींगरपुर रोड पर जहांगीर अस्पताल के सामने रविवार की रात एक महिला अपने पति को जमकर पीटा। इस दौरान तमाशबीनों के चलते रोड पर जाम लग गया। इस घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना को लेकर किसी ने पाकबड़ा पुलिस से शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जारी वीडियो क्लिप के अनुसार मारपीट की घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे की है। वीडियो में एक महिला ने बीच सड़क पर एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उस पर थप्पड़ बरसाए। यह देखकर रास्ते से गुजर रहे राहगीर और स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए।

भीड़ में कई लोग अपने मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बनाने लगे। वीडियो में महिला को रोते हुए कह रही है कि यह युवक उसे और उसके बच्चों को छोड़कर भाग रहा था। किसी ने महिला को रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई। हंगामे के कारण पाकबड़ा-डींगरपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


इस कारण वाहनों का आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया। युवक किसी तरह अपनी पत्नी से छूटकर भाग निकलने में कामयाब हो गया। महिला ने उसका कुछ दूरी तक पीछा भी किया। फिर भी वह उसे पकड़ नहीं आया। युवक के भागने के बाद ही भीड़ हट गई और सड़क पर यातायात सामान्य हो गया।

वीडियो में युवक की पिटाई और महिला का दर्द साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में पाकबड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इस घटना में कोई जानकारी नहीं मिली है। यदि महिला की तरफ से कोई शिकायत या तहरीर मिलती है तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें