फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाने की पुलिस ने युवक की आत्महत्या में उसकी पत्नी महक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की दोपहर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली के मानपुर निवासी अनवर ने 25 मार्च 2026 को कटघर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें अनवर ने बताया कि उसके बेटे फराज (35) की शादी 2024 में मूंढ़ापांडे के गांव मौलागढ़ निवासी महक के साथ हुई थी। 24 मार्च को फराज अपनी ससुराल गया था। आरोप है कि वहां फराज की पत्नी महक ने अपनी मां मुन्नी बेगम, पिता शानबहादुर, भाई नईम ओर बहन नेहा के साथ मिलकर फराज के साथ मारपीट की और उसे जहर खिलाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में विवेचना कर केस को आत्महत्या में तरमीम किया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को आरोपी महक को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें