फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पीतल कारोबारी की हत्या में पत्नी भी जांच के दायरे में, कन्हैया और मोहित की तलाश में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीतल कारोबारी अनिल चौधरी की हत्या की जांच के दायरे में उसकी पत्नी भी आ गई। पत्नी अपने मुंह बोले भाई कन्हैया के साथ अक्सर बाहर जाती थी और वह रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करती थी। कारोबारी इसका विरोध करता था। पुलिस अन्य एंगल के साथ इन लाइन पर भी जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही पत्नी से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

रामपुर जनपद के शाहबाद थाना क्षेत्र के लोधीपुर निवासी अनिल चौधरी(32) परिवार के सात कटघर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना में रहते थे। यहां उन्होंने अपना पीतल का कारोबार शुरू किया था। शनिवार देर रात मोहित और आमोद ने पीतल का भुगतान करने के बहाने दरवाजा खुलवा कर अनिल चौधरी पर चाकू से हमला कर दिया था। जिसमें अनिल की मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्याकांड में शामिल रहे एक आरोपी कटघर के छोटा छत्ता बीच निवासी आमोद गुप्ता(42) घायल अवस्था में मिला था। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से मोहित फरार है। आमोद के मकान में मोहित किराये पर कन्हैया के साथ रहता है।
घटना के बाद कन्हैया भी फरार है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कन्हैया बालाजी दरबार चलता है। अनिल की पत्नी ने उसे मुंहबोला भाई बना रखा है। वह अक्सर अपने मुंह बोले भाई के साथ बाहर जाती थी। दोनों कई बार तीर्थ स्थलों पर भी साथ गए थे। वहां की रील भी कारोबारी की पत्नी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। पुलिस ने अपनी जांच के दायरे में उसकी पत्नी को भी ले लिया है। पुलिस पत्नी से भी पूछताछ करेगी। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि कई एंगल पर जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


मोहित की उत्तराखंड और कन्हैया की राजस्थान में तलाश
मुरादाबाद। मोहित मूलरूप से संभल के बहनोई क्षेत्र का रहने वाला है, वह लंबे समय से मुरादाबाद में ही जगह बदल बदल कर रहता था। कुछ समय से वह कन्हैया के साथ ही रहता था। पुलिस की अब तक की जांच में साफ हो चुका है कि हत्याकांड की साजिश कन्हैया ने ही रची है। उसके साथ साजिश रचने में और कौन-कौन शामिल हैं, उसके पकड़े जाने के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस ने कन्हैया के एक साथी को पकड़कर पूछताछ की है। उससे सुराग हाथ लगा है कि कन्हैया राजस्थान भाग गया है, जबकि मोहित के उत्तराखंड के नैनीताल भाग जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस की एक टीम राजस्थान और दूसरी टीम उत्तराखंड भेजी गई है।


आमोद कैसे हुआ घायल, अब तक रहस्य से नहीं उठा पर्दा
मोहित और आमोद ने शनिवार रात घर में घुसकर अनिल की हत्या की थी। इसके बाद दोनों मौके से भाग गए। कुछ घंटे बाद ही आमोद घायल अवस्था में पड़ा मिला और उसके हाथ से खून बह रहा था। पुलिस उसे उठाकर अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। आमोद घायल कैसे हुआ, इस रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि भागते समय कहीं मोहित ने तो नहीं आमोद की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें