फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शराब के पैसे मांगने पर बार मैनेजर पर तानी रिवाल्वर, फायरिंग भी की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नवीन नगर स्थित बार में शनिवार रात एक युवक ने शराब पीकर हंगामा किया। पैसे मांगने पर नशे में धुत युवक ने मैनेजर पर रिवाल्वर तान दी। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। गोली की आवाज सुनकर बार कर्मचारियों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिवाल्वर के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवीन नगर स्थित बार में पाकबड़ा क्षेत्र के हकीमपुर निवासी दक्ष कुमार मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि चार जनवरी की रात लगभग 11 बजे एक युवक बार में पहुंचा। उसने शराब पी और बिना पैसे दिए जाने लगा। पैसे मांगने पर उसने कर्मचारियों से गाली-गलौज की। मैनेजर ने विरोध किया तो कनपटी पर रिवाल्वर रखकर गोली मारने की धमकी दी। बार में दहशत फैलाने के लिए उसने हवाई फायरिंग भी की।
बार कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और रिवाल्वर छीन लिया। उसे पकड़कर सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि पकड़ा गया युवक हिमगिरी काॅलोनी में शिवमंदिर के पास रहने वाले दीपक त्यागी है। पुलिस ने उसके पास से एक खोखा, चार कारतूस और रिवाल्वर बरामद की। आरोपी हाईस्कूल पास है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें