फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गली में बिना बात क्यों घूम रहे हो... सुनते ही कर दिया देसी बम से हमला, मच गई अफरा तफरी

Mon, 18 Nov 2024 03:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

गली में बेवजह घूमने पर टोकने के चलते बुलेट सवारों ने देसी बम फेंककर हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए। आरोपियों अनिकेत और विशाल सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।
विज्ञापन
गश्त करती मुरादाबाद पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर गली में बेवजह घूमने से टोकने पर बुलेट सवार दो युवकों ने मोहल्लेवासियों पर देसी बम से हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हो गए। इस मामले में मोहल्ले के ही ऋतिक ठाकुर ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रामेश्वर कॉलोनी की गली नंबर 12 निवासी ऋतिक ठाकुर ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर में वह अपनी गली में घर के बाहर खड़े थे। तभी उनकी ही गली का अनिकेत और प्रेम नगर निवासी विशाल सैनी बुलेट पर सवार होकर आ गए।

ऋतिक ने उन्हें बेवजह गली में घूमने पर टोक दिया तो दोनों ने गाली-गलाैज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर सुनकर ऋतिक का भाई नितिन और मोहल्ले के ही मयंक, आशीष भी आ गए। सभी ने विरोध किया तो बुलेट सवार अनिकेत व विशाल ने लोगों पर देसी बम फेंक दिया और भाग निकले।
विज्ञापन


बम के हमले से चारों लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। मोहल्ले में बेवजह घूमने पर कुछ लोगों ने टोक दिया था इसलिए आरोपियों ने देसी बम से हमला कर दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

जमीन कब्जाने का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा 

जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर भूस्वामी को घर में घुसकर जान से मारने का प्रयास किया गया। मारपीट में घायल भूस्वामी को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। पीड़ित के छोटे भाई ने अपने पड़ोसी फिरासत के तीनों बेटों सोबीन, वसीम व राजू के खिलाफ गलशहीद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना क्षेत्र के बड़ा हाता मीना मस्जिद निवासी समीर ने पुलिस को बताया है कि उनका पड़ोसी सोबीन उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। शनिवार को भी उसने जमीन पर कब्जा का करने का प्रयास किया। उनके बड़े भाई वसीम ने विरोध किया तो सोबीन ने अपने भाइयों वसीम व राजू के साथ मिलकर घर में घुसकर वसीम के साथ मारपीट की।

आरोपियों के हमले में वसीम का सिर फट गया और वह बेहोश हो गए। शोर सुनकर पड़ोसी आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया।

गलशहीद थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें