फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी बेटियों का घर बचाने के लिए लागू किया तीन तलाक कानून: राशिद अल्वी

Sun, 24 Feb 2019 10:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
राशिद अल्वी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आभार रैली में कांग्रेसी नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर गला साफ किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा ने तीन तलाक कानून मुसलमानों के लिए नहीं बल्कि अपने लिए बनाया है। भाजपा और आरएसएस के कई नेताओं की बेटियां मुसलमानों से ब्याही हैं। उन्हें डर है कहीं उनकी बेटियों को तलाक न मिल जाए। अपनी बेटियों का घर बचाने के लिए तीन तलाक कानून थोपा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर ऐसा कानून बनाएंगे, जिसमें पत्नी को छोड़ने वालों को भी जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता को सपने दिखाए और उन्हें तोड़ा है। उन्होंने कहा कि 2014 में जनता मोदी को सुनना चाहती थी। लेकिन अब मोदी का जिक्र आते ही मुंह मोड़ने और टीवी बंद करने लगी है। हिंदू मुसलमान, लव जेहाद और घर वापसी के अलावा मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया है। जनता इसका हिसाब मांगने लगी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा को राम मंदिर की याद आ गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पांच साल में एक बार भी पूजा करने अयोध्या नहीं गए। सिर्फ राम के नाम को भुनाया है। 

अल्वी ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। नाली का पानी बंद नहीं होता है तो दरिया का कैसा संभव है। दरिया को बांध से बंद भी किया गया तो बांध बनाने में छह साल लग जाएंगे। कांग्रेस सत्ता में आई तो बांध बनाकर पानी रोका जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मोदी खुद तो झूठ बोलते हैं सामने वाले से भी जबरन बुलवाते हैं। महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि 2019 में केंद्र और 2022 में यूपी में गठबंधन की सरकार बनाएंगे। लोकसभा प्रभारी आजम शेख ने कहा कि मुरादाबाद की बहू प्रियंका मोदी सरकार से लड़ रही है। उन्होंने मुरादाबाद की जनता से बहू प्रियंका को सीट तोहफे में सौंपने का आह्वान किया। शेख ने कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो, आपके बीच का होगा। उसका चेहरा नहीं बल्कि कांग्रेस के सिंबल देखकर उसे जीताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें