फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीएम के पूछने पर किसानों ने कई विभागों की खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

डीएम ने किसानों को अपनी बात खुलकर कहने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान किसानों ने कृषि, राजस्व, खाद्य सुरक्षा, बैंक और बिजली विभाग के कर्मचारियों पर अनियमितता बरतने के गंभीर आरोप लगाए। बताया कि अधिकतर विभागों में दलालों के मार्फत काम होते हैं। अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं करते हैं।
पंचायत भवन में डीएम मानवेंद्र सिंह ने कृषि विभाग की तरफ से आयोजित कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम अक्तूबर में होना था लेकिन मंडलीय कार्यक्रम के चलते टल गया। बिडंबना यह है कि यहां के लोग सोए हुए हैं। गड़बड़ी होने पर कोई शिकायत नहीं करता है। इस दौरान डीएम ने किसानों को अपनी बात खुलकर कहने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद किसानों ने कहा कि एनपीके खाद देर से मिली है। यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है लेकिन प्राइवेट दुकानदार जबरदस्ती नैनो यूरिया देते हैं। वह फायदेमंद नहीं है। छजलैट में बगैर लाइसेंस खाद की दुकानें चल रही हैं। कुछ लोगों ने दूध में मिलावट के आरोप लगाए। बताया कि विभाग के लोग मिलावटखोरों से मिले हुए हैं। कुछ किसानों ने कहा कि क्रेडिट कार्ड बनने में दिक्कत हो रही है। दलालों के बगैर बैंक ऋण नहीं देता है। मूंडापांडे में तीन माह से नलकूप बंद है। नहर की सफाई हुई लेकिन गूल की नहीं हुई है। इस मामले में डीएम ने सीडीओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के खिलाफ ट्रांसफार्मर बदलने के मामले में शिकायत की। किसान सम्मान निधि के कागजात बनने में दिक्कतों का मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि कृषि यंत्र दलालों के मार्फत दिए जा रहे हैं। एक किसान ने आरोप लगाया कि बेलवाड़ा चीनी मिल ने उसके पर्ची का पैसा नौ माह बाद भी नहीं दिया।
विज्ञापन

गोपनीय सूचना दें कार्रवाई होगी
डीएम ने लोगों से गोपनीय सूचना देने का आह्वान किया। बताया कि शिकायतकर्ता का नाम नहीं आएगा और संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई समस्या नहीं बताएगा तो कार्रवाई कैसे की जाएगी। उन्होंने निराश्रित गोवंश के संबंध में बताया कि प्रत्येक ब्लाॅक में दो गो आश्रय स्थल एक माह में तैयार हो जाएंगे। गोवंश के चारे और संरक्षण की व्यवस्था की गई है।कार्यक्रम का संचालन चंद्रहास कुमार ने किया।

डीएम ने प्रदर्शनी का किया निरीक्षण
डीएम पंचायतघर परिसर में लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ सुमित यादव, संयुक्त कृषि निदेशक ओमेद्रपाल सिंह, परियोजना निदेशक एसपी मिश्र, कृषि उप निदेशक ऋतुषा तिवारी, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. योगेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक मृदा राज कुमार, जिला उद्यान अधिकारी गया प्रसाद, डीसीएम नाबार्ड रजत सहगल, मख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कंसल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


किसानों को किया सम्मानित
डीएम ने श्रीअन्न उत्पादन, प्रसंस्करण एवं प्राकृतिक एवं जैविक खेती में अच्छा कार्य करने पर किसान ज्ञानेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, आरेन्द्र बडगेती, मुनेश कुमार शर्मा, श्रीपाल, श्री रघुपाल, श्री हरवंश सिंह एवं श्री शीशपाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


किसानों को दी अहम जानकारी
उप कृषि निदेशक ऋतुषा तिवारी ने किसानों को विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि कृषि यंत्र, सोलर पंप, रबी की फसलों पर अनुदान कैसे मिलेगा। इस दौरान श्री अन्न (मिलेट्स) के विषय में चर्चा की गई। कृषि यंत्र के लिए इच्छुक किसानों को आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति में लॉटरी की व्यवस्था के अनुसार कृषकों का चयन किया जाएगा। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॅ. मनोज कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी ने अपने अपने विभागों की योजनाओं से किसानों को अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें