फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक को दूसरी महिला के साथ पकड़ा तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक कस्बे में मंगलवार की रात एक युवक को उसकी पत्नी ने दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला का आरोप है कि इससे गुस्साए पति ने उसे तीन तलाक दे दिया है।
विज्ञापन

अगवानपुर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला के अनुसार मंगलवार को उसके भाई के यहां इफ्तार पार्टी थी। महिला अपने तीनों बच्चों और पति के साथ भाई के घर पार्टी में शामिल होने आई थी। इसी दौरान दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नाराज होकर वह पत्नी को मायके में छोड़ कर चला गया। रात करीब साढ़े 11 बजे पत्नी के पास ससुराल से कॉल आई कि उसका पति कमरे में किसी अन्य महिला के साथ बंद है। महिला बच्चों के लेकर घर पहुंची तो पति कमरे में बंद था। उसने दरवाजा खट खटाया।
दरवाजा खुला तो पति दूसरी महिला के साथ था। जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पत्नी के विरोध करने कर पति ने मौके पर ही उसको तीन तलाक दे दिया। इस मामले को लेकर पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। चौकी इंचार्ज मेघराज सिंह के मुताबिक यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई प्रार्थनापत्र आएगा तो उसकी जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें