बिलारी। नगर के सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय परिसर में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर दिया जाने वाला गेहूं का बीज खत्म हो गया है। इस कृषि बीज भंडार पर सात दिन से प्रत्येक दिन कई किसान गेहूं का बीज लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के जिन किसानों द्वारा नियमानुसार निर्धारित समय पर 50 प्रतिशत अनुदान से गेहूं का बीज लेने के लिए आवेदन किया गया। उनमें से अधिकतर को गेहूं का बीज मिल गया। इस दौरान बीती 13 नवंबर को यहां के बीज भंडार पर बीज खत्म हो गया।
राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी मनोज कुमार से जानकारी करने पता चला कि गेहूं की दो नई प्रजातियों का 650 क्विंटल बीज आया था जो जरूरतमंद किसानों में बांट दिया गया है।फिलहाल 13 नवंबर से बीज नहीं है अभी किसानों को लगभग 500 क्विंटल बीज की और जरूरत है।