एक महिला को वाट्सएप पर आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर उसका देवर पांच माह से परेशान कर रहा है। कई बार विरोध करने पर भी जब आरोपी बाज नहीं आया तो महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। आरोपी द्वारा भेजे गए मैसेज का स्क्रीन शॉट भी पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
मामला सिविल लाइन थानाक्षेत्र का है। यहां पर एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि पति से उसका विवाद चल रहा है, जिस वजह से वह अपने मायके में बच्चों के साथ रहती है। महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज करवा रखा है।
आरोप है कि उसका देवर पिछले पांच माह से उसके पास वाट्स एप पर वीडियो कॉल, मैसेज कर उसे धमकियां देता है। केस वापस लेने का दबाव बनाता है। इंकार करने पर आरोपी महिला के पास अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाने में शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाह ने बताया कि शिकायत मिली है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।