फोटो 1 ठाकुरद्वारा नगर में कांग्रेस जिला कमेटी के सम्मानित नए पदाधिकारी संवाद
ठाकुरद्वारा। कांग्रेस जिला कमेटी के नए पदाधिकारियों का सोमवार को स्वागत किया गया। उनसे पार्टी के छोटे कार्यकर्ता को भी महत्व देने और सभी को साथ लेकर चलने का आह्वान किया गया। कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक डॉ मोहम्मद उल्ला चौधरी ने की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी हाई कमान ने जिला कांग्रेस कमेटी में ठाकुरद्वारा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं भरोसा करते हुए संगठन में सबसे अधिक स्थान दिया है। इसलिए सभी पदाधिकारियों को भी पार्टी हाई कमान और जिलाध्यक्ष की उम्मीद पर खरा उतरना चाहिए। स्वागत समारोह में जिला महासचिव रजनीश प्रताप सिंह एडवोकेट एवं डॉ मोहम्मद हनीफ, जिला उपाध्यक्ष वसीम अहमद और सलमा आगा, जिला सचिव रईस खां उर्फ बल्ले, सादिक सिद्दीकी, जहांगीर कुरैशी नाजिम गांधी, यासीन कुरेशी, मोहम्मद दीन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शमीम चौधरी ने किया। संवाद