मुरादाबाद। रेल कर्मचारी ऋतुराज पथिक और उनकी पत्नी डॉली पथिक ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत किया। उनसे नई स्कीन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के लिए प्रस्ताव रखने की अपील की। डॉली पथिक अपना दल (एस) की पदाधिकारी हैं। अनुप्रिया पटेल रामपुर से दिल्ली की यात्रा के दौरान मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरीं। यहां ट्रेन रुकने पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर शशिकांत राही, वैष्णवी, जयश्री आदि मौजूद रहे।