फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: व्हाट्सएप हैक कर 200 लोगों को भेजे शादी के कार्ड

Sat, 08 Aug 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। ब्लॉक की ग्राम पंचायत डोमघर की प्रशासक बबीता के पति अनिल कुमार के व्हाट्सएप को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया जिसके बाद शादी निमंत्रण कार्ड की एपीके फाइल बनाकर लोगों को भेजनी शुरू कर दी। शादी कार्ड के नीचे मोटे अक्षर में लिखा था शादी में जरूर आना है। इसके बाद लोगों के फोन से प्रशासक पति पर आने लगे तो उनको पता चला किसी साइबर अपराधी ने व्हाट्सएप को हैक कर दिया जिसके बाद प्रशासक पति ने व्हाट्सएप हैक कर लेने से संबंधित मैसेज डाला और खुद लोगों को फोन करके एपीके फाइल नहीं खोलने के लिए सचेत किया वरना तुम्हारे व्हाट्सएप भी हैक हो सकते हैं। ग्राम पंचायत डोमघर के मझरा नगला हाशा निवासी प्रशासक पति अनिल कुमार का कहना है कि हैकर ने 200 से अधिक लोगों को शादी निमंत्रण कार्ड की फाइल बनाकर भेजी है ताकि व्हाट्सएप हैक साइबर अपराध को अंजाम दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें