ठाकुरद्वारा। गांव रामनगर में शुक्रवार को देर रात पंचायत में मारपीट हो गई। दो लोग घायल हो गए। गांव में किसी विवाद को लेकर पंचायत चल रही थी। अचानक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्ष के दो लोग घायल हो गए एक पक्ष के घायल राशिद और दूसरे पक्ष के नजाकत का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।