फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मौसम खराब, आज सुबह नहीं, दोपहर में मिलेगी फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौसम खराब होने के कारण शनिवार को लखनऊ की फ्लाइट साढ़े पांच घंटे लेट चलेगी। फ्लाई बिग कंपनी ने बदले समय का नोटिफिकेशन जारी किया है। साथ ही सभी यात्रियों को फोन पर सूचना भी दे दी गई है। कंपनी ने कहा है कि शनिवार को फ्लाइट सुबह 9:35 के स्थान पर दोपहर तीन बजे रवाना होगी। शाम 4:10 बजे विमान लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के रनवे पर आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) न होने के कारण पायलटों को खराब माैसम में लैंडिंग और टेकऑफ में परेशानी होती है। आईएलएस यानी इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम एक रेडियो नेविगेशन प्रणाली है, जो रात में या खराब माैसम में रनवे के पास पहुंचने पर विमान को सटीक मार्गदर्शन प्रदान करती है, लेकिन अभी एयरपोर्ट पर यह सिस्टम नहीं है।
सुबह धुंध होने के कारण दृश्यता काफी कम रहती है। एयरपोर्ट पर मौसम की जानकारी के लिए हाईटेक सिस्टम लगाया है, जोकि सटीक पूर्वानुमान देता है। इसलिए डिवाइस के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 अक्तूबर की फ्लाइट को साढ़े पांच घंटे देरी से चलाया जाएगा। विमान लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से ही देरी से चलेगा। अन्य दिनों के लिए समय नहीं बदला गया है। कंपनी के प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि सभी यात्रियों को समय में बदलाव का संदेश भेज दिया गया है। सप्ताह के अन्य दिनों में लखनऊ की फ्लाइट का समय सुबह 9:35 बजे ही रहेगा।
विज्ञापन



सप्ताह में छह नहीं, सिर्फ पांच दिन फ्लाइट
फ्लाई बिग ने हाल ही में मुरादाबाद से लखनऊ के लिए सप्ताह में छह दिन फ्लाइट की घोषणा की थी, जबकि अभी सिर्फ पांच दिन ही फ्लाइट चल रही है। पहले मंगलवार छोड़कर हर दिन फ्लाइट चलाने की जानकारी साझा की गई थी। अब रविवार व सोमवार छोड़कर शेष दिनों में फ्लाइट चलाई जा रही है। कंपनी का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण ऐसा हो रहा है। व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। जल्द ही सप्ताह में हर दिन मुरादाबाद से लखनऊ की फ्लाइट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें