फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लाइट मेकअप का खुमार, करवाचाैथ के लिए बाजार तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक छाई है। सोने-चांदी से लेकर, कपड़े व कॉस्मेटिक की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ है। सजने-संवरने के लिए अरेबियन मेहंदी व लाइट मेकअप की मांग ज्यादा है। शुक्रवार को महिलाएं शहर के बाजारों में उत्साह के साथ खरीदारी करती नजर आईं। वहीं ब्यूटीपार्लर पर भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

रविवार को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। त्योहार के लिए महिलाओं ने लाइट मेकअप के साथ लाइट वेट ज्वेलरी बुक की है। आभूषण के अनुसार मैचिंग वाले कपड़े खरीदे जा रहे हैं। करवाचौथ को लेकर टाउनहॉल, चौमुखापुल, मंडी चौक, लाइनपार, हरथला क्षेत्र में कपड़ों की दुकानों पर खूब खरीदारी हो रही है। लाइट वेट लहंगे वाली साड़ी और सूट की मांग ज्यादा है। इसके अलावा सरारा, लहंगा, प्लाजो, क्रॉप टॉप, गाऊन, ओरगेंजा और कॉटन की साड़ियों की बिक्री बढ़ी है।
शृंगार के सामान में भी ब्रांड की सामग्री महिलाओं को आकर्षित कर रही है। विशेष सजावट वाले करवे व पूजा की थाली भी बाजार में बिक रही है। इसकी कीमत 250 से शुरू होकर 1000 रुपये तक है। ग्राहकों के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा इस साल महंगाई बढ़ी है। उनका कहना है कि जिस थाली को पिछले साल 150 रुपये में खरीदा था इस साल वह 300 की मिल रही है। करूला स्थित कनक ज्वेलर्स के संचालक सुमित रस्तोगी ने बताया कि महिलाएं सोने-चांदी के सिक्के, सोने की चेन, पायल व बिछुए ज्यादा खरीद रही हैं। वहीं गारमेंट्स के कारोबारी मानव सक्सेना ने बताया कि महिलाएं लाल साड़ी व सूट की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

-

लाइट मेकअप में क्या है खास
ब्यूटी पार्लरों में मेकअप आर्टिस्ट भी बदलाव को महसूस कर रहे हैं। मेकअप आर्टिस्ट रिया खन्ना का कहना है कि महिलाएं अब सिंपल लुक चाहती हैं, जिसमें हल्का बेस, नेचुरल आई शेडो और होठों पर शेड्स का उपयोग किया जा रहा है। इस तरह का मेकअप न केवल उन्हें खूबसूरत बनाता है, बल्कि लंबे समय तक टिकता भी है। वहीं मेहंदी की बात करें तो महिलाएं मेहंदी में अपने पति का नाम लिखवा रही हैं। पहली करवाचौथ को लेकर महिलाएं दूल्हा-दुल्हन का डिजायन हाथों पर बनवा रही हैं। मेहंदी आर्टिस्ट भूमिका श्रीवास्तव का कहना है कि महिलाएं हाथ में बड़े फूल और अरेबियन मेहंदी ज्यादा पसंद कर रही है।
विज्ञापन



महिलाएं बोलीं
यह मेरा पहला करवाचौथ है, इसे यादगार बनाने के लिए मैंने लाल साड़ी, अरेबियन मेहंदी और लाइट मेकअप लुक तय किया है।
- वर्षा मल्होत्रा
सुहागिनों के लिए करवाचौथ विशेष पर्व है। इस पर सजने-संवरने की चाहत हर साल बढ़ती ही जाती हैै। इस बार मैजेंटा साड़ी खरीदी है।
- आंचल धवन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें