फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुड़का नदी की सफाई नहीं होने पर ठाकुरद्वारा के वार्ड आठ में होता है जलभराव

Thu, 16 Jul 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के वार्ड आठ के नागरिक कई साल से कुड़का नदी में बरसात के मौसम में आने वाली बाढ़ से होने वाले जलभराव से परेशान होते हैं। करीब 3000 की आबादी वाले नागरिकों के घरों और दुकानों में पानी भर जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान भी होता है। नागरिक नदी से होने वाले नुकसान से निजात दिलाने के लिए दो बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर चुके हैं। डीएम और एसडीएम के आदेश के बाद भी नदी की साफ-सफाई नहीं हुई है। नदी पर अतिक्रमण कर किया गया अवैध पक्का निर्माण भी नहीं हटाया गया है। इस वार्ड में पूर्व विधायक के घर के पास रखे ट्रांसफार्मर से सुचारू विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। इसका कारण ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड है। नागरिकों की मांग है कि इस क्षेत्र के लोगों को सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए एक दूसरा ट्रांसफार्मर नदी के आसपास रखकर आपूर्ति की जाए। वार्ड के नागरिकों की शिकायत साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट न जलने की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें