फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बारिश से जलभराव, राहगीर परेशान

Mon, 16 Jun 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। रविवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं थोड़ी सी बारिश में ही नगर में जगह-जगह जलभराव होने से नगर पालिका के नाला सफाई कार्य की पोल खुल गई है। वहीं जलभराव के कारण लोगों को सड़कों से गुजरने में भारी परेशानी हुई। सुबह 7:00 बजे से ही बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर बारिश सुबह 10:00 बजे तक होती रही। भारी बारिश नहीं थी लेकिन इसके बाद भी नगर के बुध बाजार सहित कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

जबकि नगर पालिका ने बरसात से पहले नालों की सफाई करने का दावा किया है। लेकिन थोड़ी सी बारिश में जलभराव होने से नगर पालिका के नालों के सफाई कार्य की पोल खुल गई है। इससे पहले शुक्रवार को हुई बारिश में भी इसी तरह जगह जगह जलभराव हुआ था। लोगों का कहना है कि नालों और नाली की सफाई के नाम पर खाना पूरी की जा रही है। नगर में जगह-जगह नालों नालियों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है लेकिन नगर पालिका इस अतिक्रमण को नहीं हटा रही है।
इस संबंध में नगर पालिका के अध्यक्ष इरफान सैफी का कहना है कि जल निगम ने अमृत 02 के अंतर्गत जो पाइपलाइन नगर में डाली है उससे कई नाले की सफाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

वहीं उनका कहना है कि उन्होंने इस बार डीएम के आदेश पर नालों की सफाई का कार्य कॉन्ट्रेक्ट पर दिया है। अभी सफाई का कार्य चल रहा है। बारिश से पहले कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें