फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ घरों की पेयजलापूर्ति ठप, दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मोहल्ला पटेल नगर स्थित ट्यूबवेल की मोटर खराब हो जाने के कारण चामुंडा मंदिर के निकट के तीन मोहल्लों के करीब दो सौ घरों की पेयजलापूर्ति पिछले 36 घंटे से ठप पड़ी है। जिससे इन मोहल्लों के लोगों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ा। शनिवार देर रात तक आपूर्ति सुचारू करने का दावा किया गया था।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों के मुताबिक ट्यूबवेल की मोटर में शुक्रवार शाम खराबी आ गई थी। जिसके चलते मोहल्ला मड़ियों, आजाद नगर, गली नंबर तीन में रहने वाले करीब दो सौ घरों की पेयजलापूर्ति ठप हो गई। मोहल्ला मड़ियों निवासी मोहनलाल राजपूत ने बताया कि इसके चलते न तो सुबह को पानी आया न ही शाम को। नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी कोई सुध नहीं ली। मोहल्ले के लोगों द्वारा पता करने पर ऐसा विद्युत फाल्ट के कारण होने की बात बताई गई। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन ने इस बीच लोगों के पेयजलापूर्ति की कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की। इससे लोगंों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ा। पूरे दिन लोग पीने, नहाने व कपड़े धोने के पानी के लिए परेशान दिखाई दिए। इस संबंध में जलकल अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि रविवार सुबह ट्यूबवेल की मोटर में फाल्ट होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उसे ठीक कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शनिवार देर रात तक फाल्ट को ठीक कर पेयजलापूर्ति सुचारु करने का दावा किया गया था। खबर लिखे जाने तक देर रात 12 बजे तक मरम्मत का काम चालू था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें