कांठ। नगर में पेट्रोल पंप तिराहा के पास नगर पंचायत की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन फटने से स्टेशन रोड और मोहल्ला नवादड़ी की जलापूर्ति दो दिन से ठप है। फटी पाइप लाइन दूसरे दिन भी दुरूस्त नहीं हो पाई। इस कारण लोग परेशान हैं।
नगर पंचायत कार्यालय में बने ओवरहेड टैंक से नगर के लोगों को पेयजल आपूर्ति होती है। इसी टैंक से स्टेशन रोड और मोहल्ला नवादड़ी को भी पाइप लाइन जाती है। बुधवार को जैसे ही पानी की आपूर्ति संचालित की गई थी, वैसे ही नगर में पेट्रोल पंप तिराहा के पास स्टेशन रोड और मोहल्ला नवादड़ी को जा रही पाइप लाइन फट गई थी। जिस कारण हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया था।
बृहस्पतिवार की सुबह नगर पंचायत कर्मचारियों ने फटी लाइन को दुरुस्त करना शुरू किया लेकिन पूरे दिन काम चलने के बाद भी पाइप लाइन दुरुस्त नहीं हो सकी। नगर पंचायत के जल कल प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दुकान बंद होने की वजह से सामान नहीं मिल पाया, जिस कारण लाइन दुरुस्त नहीं हो पाई। शुक्रवार की दोपहर से इसे दुरुस्त करा दिया जाएगा।
इधर, कांठ नगर में गुरुद्वारा और माता महाकाली मंदिर के पास भी पाइन लाइन फटने की वजह से करीब छह महीने से पानी सड़क पर बह रहा है। हर रोज यहां सुबह और शाम को हजारों लीटर पानी ऐसे ही बर्बाद होता है। पानी बहने के कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस मामले में नगर पंचायत के जलकल प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि जहां पर पानी निकल रहा है, वहां पीडब्लूडी की सड़क है, बिना अनुमति सड़क को नहीं तोड़ा जा सकता। इसकी अनुमति के लिए लगातार पीडब्लूडी को पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन अनुमति नहीं मिल रही है।
फोटो सं. 08
सर इस खबर में दोनों फोटो लगाने की कृपा करें।