मौसम का मिजाज एक बार बिगड़ गया। सोमवार की रात आसमान काले काले बादल छा गए। तेज हवा के साथ बरसात शुुरु हो गई। इससे ठंड और बढ़ गई। हालांकि मंगलवार की सुबह धूप निकल आई थी, लेकिन शाम को आसमान पर फिर से बादल छा गए।
मौसम में हुए इस बदलाव की वजह से गेहूं की फसल बुरी तरह से प्रभावित हो गई। खेतों में फसल पूरी तरह से गिर गई, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गईं।
पिछले कई मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
कभी कड़ाके की ठंड तो कभी बरसात। तेज हवा के साथ गरजते बादल। सोमवार रात को भी ऐसा ही हुआ। रात नौ बजे अचानक आसमान में काले काले बादल उमड़ आए। इसके साथ बिजली की चमक के साथ तेज बारिश शुरु हो गई। हवा भी काफी अधिक तेज थी, जिससे मौसम तो ठंडा हो गया, सबसे ज्यादा नुकसान किसानों का हुआ। दरअसल, तेज हवा की वजह से खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह से गिर गई।
इसके अलावा मटर के खेतों में बरसात के कारण काफी अधिक नुकसान हुआ है। गीली होने की वजह से मटर सड़ने लगी है, जिससे मटर के दाम भी गिर गए। वहीं, मंगलवार को दिन में तो धूप निकली, लेकिन शाम को फिर से बादल छा गए।