फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जमीन पर दीवार बनाने पर चौकीदार पर किया लाठी-डंडे से हमला, तमंचे से की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पंडित नगला में जमीन पर दीवार बनाने पर कुछ लोगों ने चौकीदार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। इस दौरान आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगला निवासी कासिम ने कटघर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अदनान और उनके चाचा आदिल की पंडित नगला में जमीन है। दोनों ने जमीन पर अपना रास्ता बना लिया है। कासिम ने बताया कि वह और कासिम इस जमीन की देखभाल करते हैं। 14 सितंबर को अब्दुल सलाम उर्फ दूल्हा, मासूम, उसके भाई मुस्तलिब और मुस्तर ने दीवार गिरा दी थी। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। कासिम ने बताया कि 18 सितंबर की सुबह करीब दस बजे अदनान दोबारा दीवार का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान वहां आरोपी अब्दुल सलाम उर्फ दूल्हा, महबूब, फरमान, आदिल, मासूम, मुस्तर और मुस्तलिब लाठी-डंडा लेकर आ गए और कासिम पर हमला कर दिया। इस दौरान अब्दुल सलाम उर्फ दूल्हा ने तमंचे फायरिंग भी की। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें