फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंगल बाजार नहीं हटने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 29 Oct 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने निगम प्रशासन को मंगल बाजार को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मंगलवार को दीवान का बाजार स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा की मंगलवार का अवैध बाजार प्रशासन के हटाने पर भी नहीं हट रहा है। अगर यह बाजार खत्म नहीं होगा तो व्यापारी आंदोलन करने और निगम प्रशासन से आरपार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल (जॉनी) ने कहा कि शहर स्मार्ट सिटी घोषित हो गया है लेकिन निगम प्रशासन की आंखों के नीचे अवैध रूप से टाउनहाॅल पर मंगल बाजार लग रहा है। प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता ने कहा कि कई बार निगम प्रशासन के साथ इस अवैध बाजार को हटाए जाने के लिए बैठक हो चुकी है। बैठक के बाद निगम दलबल के साथ बाजार हटवाता है लेकिन उसके बावजूद नियमित रूप से बाजार सज रहा है। बैठक में विशाल अग्रवाल, सुप्रीत खन्ना, राजेंद्र गुप्ता, सैयद अनवर, विकास, सुनील अग्रवाल, शिवम गुप्ता, संदीप गुप्ता, सुरेश, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें