फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कम राशन देने के विवाद में ग्राम प्रधान और राशन डीलर को किया गिरफ्तार, महिला घायल

Fri, 16 May 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव पानूवाला में बृहस्पतिवार को राशन डीलर के कम राशन देने पर विवाद हो गया। विवाद में राशन कार्ड धारक महिला घायल हो गई। लेकिन पुलिस ने कोतवाली गेट पर झगड़ा करने पर ग्राम प्रधान और राशन डीलर को गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी शकीला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह सुबह करीब 9:00 बजे गांव के डीलर संजीव कुमार से राशन लेने गई थी। उसका आरोप है कि राशन डीलर ने उसे कम राशन दिया। इसका उसने विरोध किया तो आरोप है कि इसपर राशन डीलर ने उसे बुरी तरह मारा पीटा। जमीन पर गिरा दिया उसके बाल उखड़ गए। महिला ग्राम प्रधान दिलशाद अहमद के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस का कहना है कि विवाद को लेकर राशन डीलर देवराज सिंह और ग्राम प्रधान दिलशाद अहमद कोतवाली के गेट पर ही झगड़ा करने लगे। इस पुलिस ने दोनों को शांति भंग करने का आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उनका चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें