फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी हैं हम वीडियो प्रतियोगिता में वनन प्रथम

सार

हिंदी दिवस पर के अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिंदी हैं हम की वीडियो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इन प्रस्तुतियों में पहला स्थान साढ़े चार वर्षीय वनन अग्रवाल को मिला है। प्रथम तीन विजेताओं के अलावा 20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है।हिंदी दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन के हिंदी हैं हम अभियान के तहत वीडियो प्रस्तुति पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। हिंदी दिवस पर के अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिंदी हैं हम की वीडियो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इन प्रस्तुतियों में पहला स्थान साढ़े चार वर्षीय वनन अग्रवाल को मिला है। प्रथम तीन विजेताओं के अलावा 20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

हिंदी दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन के हिंदी हैं हम अभियान के तहत वीडियो प्रस्तुति पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चे, बड़े और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। उन्होंने हिंदी से जुड़ी कविता, कहानी और हिंदी के प्रति अपने विचार का वीडियो अमर उजाला को व्हॉट्सएप पर भेजा। केजीके कॉलेज की हिंदी विभाग की प्रभारी प्रो. मीरा कश्यप निर्णायक रहीं। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर जीलाल स्ट्रीट मंडी चौक में रहने वाले वनन अग्रवाल रहे। दूसरे पर गलशहीद की दानिया गौहर और तीसरे स्थान पर आशियाना कॉलोनी के हिसान हाशमी रहे।
सांत्वना पुरस्कार के लिए कटघर उड़पुरा निवासी पूनम रस्तोगी, आरएसडी अकादमी पब्लिक स्कूल के रिजुल रावत, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज से कृष्णा सक्सेना, केशव गौतम, खुशी गौतम, चाणक्य कोचिंग संस्थान से हिमांशु चौधरी, रूपचंद्र, नवीन नगर से सुनयना माहेश्वरी, बैंक कॉलोनी से मोनिका तिवारी, पुलिस लाइन से अभिश्री तिवारी, एसडीएम इंटर कॉलेज से ध्रुव, अदिति साही, बोनी एनी पब्लिक स्कूल से सूर्यांश विश्नोई, आरव मेहरोत्रा, माही आशीष, सैय्यद हिशाम अली, आंद्रे सोमपाल सिंह, रामगंगा विहार फेस-1 से संपदा भटनागर, जैन समाज से आकांक्षा जैन, खुशहालपुर की सुमन कौशिक का नाम चयनित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें