फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: गलशहीद में नगर निगम के कूड़ाघर की दीवार ढही, मलबे में दबकर चार साल की बच्ची की मौत, एक घायल

Thu, 28 Jul 2022 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

गलशहीद थाना प्रभारी लखपत सिंह का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार दिया है। सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह के अनुसार जहां हादसा हुआ है। वहां नगर निगम का कोई कूड़ा घर नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में गलशहीद थाना क्षेत्र के मरकज वाली मस्जिद पुख्ता सराय में बुधवार दोपहर नगर निगम के कूड़ाघर की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दबकर चार वर्षीय बच्ची अरीबा की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची वरीशा घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गलशहीद के मरकज वाली मस्जिद पुख्ता सराय में मोहम्मद भूरा और उनके साढ़ू सऊद के परिवार रहते हैं। दोनों मजदूरी करते हैं। बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे मोहम्मद भूरा की चार वर्षीय बेटी अरीबा और सऊद की तीन वर्षीय बेटी वरीशा अपने-अपने घर के बाहर खेल रहीं थीं। इसी दौरान दोनों गली से गुजरीं तो अचानक कूड़ाघर की दीवार भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में दोनों बच्चियां मलबे में दब गईं। हादसे के बाद मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। दोनों के परिजनों के अलावा आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मलबा हटाकर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला। दोनों को गांधी नगर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने अरीबा को मृत घोषित कर दिया। जबकि वरीशा को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया।

गलशहीद थाना प्रभारी लखपत सिंह का कहना है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार दिया है, सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जहां हादसा हुआ है वहां नगर निगम का कोई कूड़ा घर नहीं है। वह क्षेत्र वार्डसंख्या 35 में आता है। पार्षद अब्दुल करीम फारुखी ने भी नगर निगम के कूड़ा घर होने की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें