फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जुलूस देख रही महिला के ऊपर दीवार गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के सैनियों वाली मिलक में सोमवार की शाम दीवार गिरने से ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस देख रही महिला की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि डीजे की टक्कर से दीवार गिरने पर यह हादसा हुआ। हालांकि, परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन


सैनियों वाली मिलक निवासी कपिल की सास सुंदरवती (66) सोमवार को घर के नजदीक दीवार के सहारे खड़ी होकर ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस देख रही थीं। इस बीच डीजे की टक्कर से दीवार महिला के ऊपर गिर गई। हादसा देखकर आसपास के लोगों ने महिला को मलबा हटाकर घायलावस्था में निकाला। परिजन अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जांंच कर रही कटघर पुलिस ने बताया कि महिला संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव जिगनिया की रहने वाली थी। सुंदरवती के पति महिपाल की मौत हो चुकी है। उनकी इकलौती बेटी नीतू की शादी कटघर के सैनियों वाली मिलक निवासी कपिल के साथ हुई है। पति की मौत के बाद सुंदरवती वृद्धावस्था के कारण अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थीं।
विज्ञापन

दामाद कपिल ने बताया कि ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर मोहल्ले से जुलूस निकल रहा था। इस बीच उसकी सास घर के आगे दीवार के पास खड़ी थी। जर्जर दीवार डीजे से टकराने पर गिर गई। मलबे में दबने के कारण उसकी सास की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि इस मामले में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें