फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भूमि पूजन से रामलीला का श्री गणेश, 27 से शुरू होगा मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भूमि पूजन से सोमवार को लाइनपार रामलीला का श्री गणेश हो गया। 27 सितंबर से विधिवत मंचन शुरू होगा। सोमवार शाम चार बजे श्री रामलीला मैनेजिंग कमेेटी के पदाधिकारी लाइनपार रामलीला मैदान में जुटे। पुरोहित ने मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया। भूमि में एक फीट गड्ढा खोदकर उसे नारियल व बताशे आदि रखकर पूजन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर यज्ञ भी किया गया। मैनेजिंग कमेटी के पदाधिकारी रोहित बंसल ने बताया कि लाइनपार की रामलीला 112 साल पुरानी है। पहले इसका आयोजन कपूर कंपनी पुल के नजदीक होलिका मंदिर परिसर में होता था। स्थान के अभाव के कारण इसे दशकों पूर्व लाइनपार रामलीला मैदान में शुरू किया गया। आज भी शोभायात्रा पुराने शहर के कई स्थानों में भ्रमण करती है। होलिका मंदिर से राम बारात निकाली जाती है। उन्होंने बताया कि मंचन 27 सितंबर से शुरू होगा और 15 अक्तूबर को श्री राम राज्याभिषेक के साथ समापन होगा। भूमि पूजन के मौके पर श्री रामलीला मैनेजिंग कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इl तरह रहेंगे विशेष कार्यक्रम
तारीख मंचन
29 सितंबर राम जन्म, सीता जन्म
2 अक्तूबर धनुष यज्ञ
3 अक्तूबर राम बारात
4 अक्तूबर राम विवाह
6 अक्तूबर श्री राम-केवट संवाद (रामगंगा के तट पर)
7 अक्तूबर भरत मिलाप
8 अक्तूबर सीता हरण
9 अक्तूबर लंका दहन
12 अक्तूबर रावण वध (दशहरा)
14 अक्तूबर राजगद्दी शोभायात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें